{"_id":"59e05b714f1c1bf2538b700a","slug":"caso-launched-by-secutity-forces-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान, भड़की हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान, भड़की हिंसा
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह बांदीपोरा जिले के हाजिन में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हाजिन के स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ सुरक्षाबलों पर पत्थराव भी किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद आज सुबह सुरक्षाबलों द्वारा इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। गहन तलाशी अभियान शुरू करते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही ऑपरेशन में खलल डालने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों द्वारा पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। जिससे इलाके में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन
वही पुलवामा जिले के त्राल के आस पास के कुछ इलाकों में गोली का आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों का तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया।
J&K: Cordon & search op launched by security forces in Pastuna forest area of Pulwama's Tral, after gunshots were heard in the vicinity. pic.twitter.com/2Dmar48Tn5
— ANI (@ANI) October 13, 2017