फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CASO LAUNCHED BY SECURITY FORCES IN SHOPIAN

J&K: आतंकियों की सूचना के बाद शोपियां में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Tue, 28 Nov 2017 07:44 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Tue, 28 Nov 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
CASO LAUNCHED BY SECURITY FORCES IN SHOPIAN
- फोटो : file photo

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों द्वारा दो जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने हर घर की तलाशी ली। 

विज्ञापन

सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह शोपियां जिले के केलर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना की राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा केलर के बर्थिपुरा गाँव की घेराबंदी की गई और इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सुरक्नेषआ बलों ने सेब के बगीचों के साथ साथ घरों की भी तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि कई घंटे तक इलाके में जारी इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर इस सर्च ऑपरेशन को स्थगित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शाम को जिले के नाजनीनपुरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा साँझा तलाशी अभियान छेड़ा गया। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में ऑपरेशन जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed