फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Caso launched by security forces in kulgam and brijbihera

कुलगाम और बिजबिहाड़ा में सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

Sat, 09 Dec 2017 11:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 09 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caso launched by security forces in kulgam and brijbihera
- फोटो : BASIT ZARGAR

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के चुरट गांव में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान आतंकी मौके से भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के वोपजन गांव में शनिवार को दिन में दो बार तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

इस दौरान इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सील कर घरों की भी तलाशी ली गई, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा।
कुलगाम जिले के चुरट गांव में 2 से 3 आतंकियों की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 18 बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के लोगों ने सेना की गाड़ियों पर पथराव किया। इसके बावजूद देर रात तक आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। शनिवार तड़के ऑपरेशन को स्थगित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों के घेरे में लश्कर आतंकी शकूर और उसके दो साथी फंसे हुए थे जो अंधेरे का फायदा उठाते हुए घेरा तोड़कर फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ज्ञात हो कि गत सोमवार को काजीगुंड में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद आईजी मुनीर अहमद खान ने दावा किया था कि अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले करने वाले ग्रुप का सफाया हो गया है। केवल शकूर जिंदा रह गया है, जिसे जल्द मार गिराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed