फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Caso in shopian of south kashmir started on Wednesday

J&K: दुजाना की मौत के बाद शोपियां में फिर घेरे गए 2 आतंकी, ऑपरेशन जारी

Wed, 02 Aug 2017 08:19 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 02 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
Caso in shopian of south kashmir started on Wednesday
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : File Photo

लश्कर कमांडर अबु दुजाना को मार गिराने के एक दिन बाद ही कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर सेना के द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का ये संयुक्त तलाशी अभियान जिले के सुगन गांव में चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में 2 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ की ओर से गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


इस क्रम में सुगन गांव के आसपास के इलाकों में सुरक्षा घेरा बनाते हुए पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को सेना के ऐसे ही एक ऑपरेशन के दौरान पुलवामा जिले में लश्कर के कमांडर अबु दुजाना और उसके एक अन्य साथी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed