{"_id":"59cf30db4f1c1bb6538b5006","slug":"caso-in-haijn-of-bandipora-by-13-rr","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर के हाजिन में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर के हाजिन में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को हाजिन में आतंकियों के मौजूद होने के इनपुट मिले थे।
विज्ञापन
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। इस सर्च ऑपरेशन में सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए है। गौरतलब है कि आपको हम बता दें कि इससे पूर्व सप्ताह भी कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
विज्ञापन