{"_id":"59d46c984f1c1bbe538b5af6","slug":"caso-in-bandipora-in-north-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना ने बुधवार को कासो चलाया। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। करीब 12 घंटे तक इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।जानकारी के अनुसार जिले के हाजिन इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके आधार पर सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सुबह करीब छह बजे इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने हर घर की तलाशी ली। ऑपरेशन के दौरान आठ से दस मोहल्लों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इलाके में लश्कर कमांडर महमूद भाई के ग्रुप के फंसे होने की सूचना थी, जिसने हाल ही में पररे मोहल्ला हाजिन में छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान मोहम्मद रमजान पर्रे की हत्या की थी। करीब 12 घंटे चले तलाशी अभियान में आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद अभियान स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन