{"_id":"5e0ef6628ebc3e87952b36be","slug":"casefire-violation-by-pakistan-in-mankote-sector-of-poonch-distt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रही पाकिस्तान की बौखलाहट, पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही माकूल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रही पाकिस्तान की बौखलाहट, पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही माकूल जवाब
Fri, 03 Jan 2020 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की जा रही है। जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर और मेंढर सबडिवीजन के मनकोट और बालाकोट सेक्टरों में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की।
विज्ञापन
इस दौरान मनकोट सेक्टर के सोनागली क्षेत्र में तैनात बीएसएफ की 72वीं बटालियन का जवान विकास चात्रेया पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का माकूल जवाब दिया।
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से है बौखलाया पाकिस्तान
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर वह आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटा हुआ है। इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 3200 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है, हर बार मात खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।
वहीं 27 और 28 दिसंबर को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और मनकोट में भारी गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में पीओके के बट्टल क्षेत्र में 10 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हुए थे। दो चौकियां पूरी तरह तबाह हुईं, जबकि कुछ अन्य चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा। पिछले दिनों नीलम वैली में भी पाकिस्तान को सैनिकों और सुरक्षा से जुड़े साजो-सामान का भारी नुकसान उठाना पड़ा था। भारी नुकसान उठाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।