फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case registered against 5 people in RAJOURI under IPC and IT Act for sensitive posts on social media

जम्मू-कश्मीरः घाटी का माहौल खराब करने वाली पोस्ट करने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Aug 2019 02:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
case registered against 5 people in RAJOURI under IPC and IT Act for sensitive posts on social media
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : ani
जम्मू-कश्मीर के राजोरी में पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए और आईटी एक्ट के 66-बी के तहत मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया में घाटी का माहौल खराब करने वाली पोस्ट को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उक्त मामले में पांच लोगों को आरोपी पाया, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

   

बता दें कि पुलिस ने अफवाहों पर नियंत्रण के लिए जनता से सहयोग मांगा है। इसके लिए 100 नंबर के अलावा पांच अन्य हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह माहौल खराब करने वाली किसी भी अफवाह के बारे में इन नंबरों पर फोन करें अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन को जानकारी दें, पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनता टेलीफोन नंबर 0191-2542001, 2542000, 2560401, 2544581 के अलावा हेल्प लाइन नंबर 2560244 और 100 पर जानकारी दे सकती है। इतना ही नहीं लोग नजदीकी थाने या फिर पुलिस पोस्ट से भी संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलते ही शरारती तत्व के खिलाफ कड़ी करार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने अफवाह फैलाने पर अखनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर एक शरारती तत्व को हिरासत में लिया था। दो मामले राजोरी में भी दर्ज हुए थे। उक्त दोनों आरोपियों ने फेसबुक पर अफवाह भरे मैसेज पोस्ट किए। एक ऐसी ही एक अफवाह के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed