{"_id":"21c28efd6fb723f48fd40988f3e187f3","slug":"case-of-transfers-deputy-commissioners-is-pending-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों से पहले हो सकते है जिला उपायुक्तों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों से पहले हो सकते है जिला उपायुक्तों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Oct 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा के पांच चरणों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी का दावा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला ने कहा है कि सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर आयोग के हर दिशा निर्देश पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद श्रीनगर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरुला ने कहा कि जिन जिला उपायुक्तों के तबादले गृह नगर में हुए हैं, उनके मामले आयोग के विचाराधीन है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त रिटर्निंग अफसर होते हैं। ऐसे में उनके तबादलों से चुनाव व्यवस्था पर असर पड़ता है। उनकी जानकारी में आया है कि कुछ रिटर्निंग अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस मामले को देखा जा रहा है और जो भी आवश्यक कार्यवाही किए जाने की जरूरत होगी की जाएगी। नरुला ने कहा कि सुरक्षा बलों की संख्या में कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए 99 मतदान केंद्रों को पुर्न स्थापित करने का काम पूरा कर दिया गया है। नरुला का कहना था कि अगर कुछ और मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने की जरूरत होगी तो उस पर भी अमल किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से लेकर हर तरह की तैयारी कर ली गई है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराए जाएंगे। 25 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होगा, दो दिसंबर को दूसरे, नौ दिसंबर को तीसरे, 14 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवें चरण का चुनाव होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।