फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case of transfers deputy commissioners is pending

चुनावों से पहले हो सकते है जिला उपायुक्तों के तबादले

Sat, 25 Oct 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 25 Oct 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
case of transfers deputy commissioners is  pending

जम्मू कश्मीर विधानसभा के पांच चरणों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी का दावा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला ने कहा है कि सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर आयोग के हर दिशा निर्देश पर पूरी तरह से अमल किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद श्रीनगर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नरुला ने कहा कि जिन जिला उपायुक्तों के तबादले गृह नगर में हुए हैं, उनके मामले आयोग के विचाराधीन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त रिटर्निंग अफसर होते हैं। ऐसे में उनके तबादलों से चुनाव व्यवस्था पर असर पड़ता है। उनकी जानकारी में आया है कि कुछ रिटर्निंग अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इस मामले को देखा जा रहा है और जो भी आवश्यक कार्यवाही किए जाने की जरूरत होगी की जाएगी। नरुला ने कहा कि सुरक्षा बलों की संख्या में कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए 99 मतदान केंद्रों को पुर्न स्थापित करने का काम पूरा कर दिया गया है। नरुला का कहना था कि अगर कुछ और मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने की जरूरत होगी तो उस पर भी अमल किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से लेकर हर तरह की तैयारी कर ली गई है।


जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराए जाएंगे।  25 नवंबर को पहले चरण का चुनाव होगा, दो दिसंबर को दूसरे, नौ दिसंबर को तीसरे, 14 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवें चरण का चुनाव होगा। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed