संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। जिला पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से मंगु चक, राजपुरा में घर पहुंचने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जो विभिन्न प्रतिबंधित रेड जोन को पार कर घगवाल पहुंचा था। जिला पुलिस उसउसपी से मिली जानकारी के अनुसार की देश भर में तालाबंदी के बीच अंबाला से घगवाल की यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस थाना घगवाल की पुलिस पार्टी ने अपराधी व्यक्ति का पता लगाया, जिसका नाम स्वर्ण सिंह पुत्र जबर सिंह निबासी मंगू चक,राजपुरा, घगवाल है को तुरंत स्वास्थ्य विभाग की सहायता से क्वारंटाइन सेंटर शिवम रिज़ॉर्ट घगवाल में भेज दिया गया है।उक्त व्यक्ती के पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि वह हरियाणा के अंबाला से आवश्यक वस्तुओं को ले आ रहे एक ट्रक में लिफ्ट लेने के बाद घर पहुंचने की कोशिश कर रहा था।उक्त व्यक्ति जानता है कि यह बीमारी जीवन के लिए खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद उसने अम्बाला, हरियाणा से घगवाल तक की यात्रा करके लापरवाही / दुर्भावना से यह हरकत की है, अपने यात्रा इतिहास को छिपाते हुए विभिन्न रेड जोन को पार किया है, जिससे उस की जान को खतरा है बहीं बह अपने परिवार के सदस्यों और बड़े पैमाने पर आम जनता के लिए भी खतरा है। उक्त व्यक्ति ने मानव के लिए खतरनाक और संक्रामक बीमारी कोविड -19 के प्रसार को लापरवाही और दुर्भावनापूर्ण तरीके से बढ़ावा दिया है। उस के खिलाफ घगवाल पुलिस ने मामला दायर कर लिया है