फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   car, toll, kachkoot

Jammu News: जम्मू में खड़ी कार, कचकूट में कट गया टोल

विज्ञापन
car, toll, kachkoot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। ऑफिस के बाहर खड़ी कार का कचकूट में फास्टटैग से 120 रुपये का टोल कट गया। ऐसा हुआ है आरएस पुरा के मनोहर लाल के साथ। मामला 17 मई का है। मनोहर लाल ने बताया कि वह सरकारी मुलाजिम है। उसने ऑल्टो कार (जेके02सीई5293) ऑफिस के बाहर खड़ी की थी। वह अधिकारियों के साथ बैठक में था। इसी दौरान दोपहर 1:46 पर गाड़ी का कटकूट में टोल कटने का मैसेज आया। वह चिंता में पड़ गया कि ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी कचकूट के टोल प्लाजा पर कैसे पहुंच गई। बाहर आकर देखा तो गाड़ी खड़ी थी। पैसे कैसे कट गए, अभी तक समझ नहीं पाया।


लगा कार कोई चोरी कर ले गया
मनोहर लाल ने बताया कि पहले तो लगा कि कार कोई चोरी कर ले गया है। आफिस के बाहर गाड़ी देख राहत मिली। टोल कटने पर पुलिस से संपर्क किया। पूछा कि गाड़ी का नंबर कोई और व्यक्ति तो इस्तेमाल नहीं कर रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा कि ऐसा नहीं है। इसके बाद कचकूट टोल प्लाजा के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। पर उन्हें एक नंबर के बाद दूसरा नंबर देकर बात करने के लिए कह दिया गया। आज तक माजरा साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


तकनीकी कारण के चलते ऐसा हो सकता है। जिस व्यक्ति ने टोल काटा होगा, हो सकता है उसने नंबर लिखते कोई अंक गलत लिखा हो। पीड़ित के पैसे वापस दिलवा देंगे।
इकबाल सिंह, इंचार्ज, कचकूट टोल प्लाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed