{"_id":"e6e03a15d509566f795b5c36988f0bad","slug":"car-accident-in-kathua-7-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, बच्चों समेत सात जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, बच्चों समेत सात जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 14 Jul 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर-महानपुर मार्ग पर एक तीखे मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार बच्चों समेत सात लोग जख्मी हुए हैं। वाहन चालक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी महानपुर पहुंचाया। यहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब ग्यारह बजे बिलावर के परनाला निवासी रत्नमणि दो महिलाओं और चार बच्चों के साथ महानपुर के लिए आ रहे थे। महानपुर मोड़ से ठीक पहले वह कार (जेके08डी 8043) से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार पलक झपकते ही पास के जंगल में जा घुसी और एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
कार में सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन चालक रत्नमणि, संजना देवी और ज्योति देवी बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन