{"_id":"92762438cb129eb4e96a4003932b95c0","slug":"car-accident-in-kathua-5-vaishno-devi-pilgrims-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर एक कार अचानक पलट गई। हादसे में माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे पांच श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की कार (एचपी48ए-2993) मग्गर खड्ड पुल के नजदीक पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क से सटी कच्ची जगह पर उतरी और उसके बाद डिवाइडर से टकराकर कई पलटे खा गई।
विज्ञापन
हादसे में कार में सवार रामचंद(75) निवासी बिहार, पंकज कुमार(36) निवासी चंबा, बाल मुकंद(45) निवासी कोलकाता, माधुरी सेन(42) निवासी कोलकाता और सरस्वती देवी(70) निवासी बिहार घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब सवा तीन बजे हुआ।
विज्ञापन
चीख पुकार के बीच घटनास्थल पर एकत्रित लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को कार से निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।