फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CAR ACCIDENT IN DODA SRINAGAR

200 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

Sat, 30 Sep 2017 11:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sat, 30 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
CAR ACCIDENT IN DODA SRINAGAR
Road Accident - फोटो : DEMO PHOTO

खस्ताहाल सड़कों पर मौत का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ से डोडा की ओर आ रही अल्टो कार सुबह 5 बजे के करीब जैसे ही सुई ग्वाड़ी के निकट पहुंची, चालक का ध्यान हटने से कार 200 फुट गहरी खाई ने गिर गई।

विज्ञापन


सुई ग्वाड़ी में ही सेना का हेडक्वार्टर है। हादसे की खबर मिलते ही सेना के जवानों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सुई ग्वाड़ी में सेना के अस्पताल में 3 लोगों को पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उसकी पहचान अरविन्द  सिंह जंवाल (23) पुत्र भीम सिंह जंवाल निवासी गालू हलारन के रूप में हुई। वह पेशे से अध्यापक  था और यूपीएस बिटोला कहरा में तैनात था। हादसे में घायल जतिंदर परिहार (60) पुत्र संतराम निवासी मत्ता किश्तवाड़ और अमित परिहार (25) पुत्र राजिंदर परिहार निवासी किश्तवाड़ का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed