फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Captain Shukla can be the next target of Jaish after Aurangzeb

जम्मू-कश्मीरः औरंगजेब के बाद अब कैप्टन शुक्ला हो सकते हैं जैश का अगला निशाना

Tue, 19 Jun 2018 12:21 AM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 Jun 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Captain Shukla can be the next target of Jaish after Aurangzeb
Masood Azhar - फोटो : FILE PHOTO
औरंगजेब के बाद अब मेजर शुक्ला जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हो सकते हैं। जिस आतंकी का बदला लेने के लिए जैश ने आठ महीने की प्लानिंग के बाद औरंगजेब की हत्या की, उसे ढेर करने के आपरेशन को मेजर शुक्ला लीड कर रहे थे। औरंगजेब सिर्फ उनका राइफलमैन था।
विज्ञापन


कश्मीर में आतंकियों के दिमाग पर खौफ बन कर छा चुके मेजर शुक्ला की सुरक्षा को अब और पुख्ता करने की जरूरत है। जैश को पता है कि जब तक उनकी सुरक्षा में औरंगजेब जैसे जाबांज और वफादार जवान तैनात रहेंगे तब तक कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता है।
विज्ञापन


पुलवामा से औरंगजेब का अपहरण और उसके बाद निर्मम तरीके से की गई हत्या की घटना सिर्फ एक आतंकी वारदात नहीं थी। यह पूरी सोची-समझी एक साजिश का हिस्सा था। जिसे खुद पाकिस्तान में बैठा जैश-ए-मोहम्मद का आका मसूद अजहर ने प्लान किया था। मसूद अजहर ने सेना के एक जांबाज से बदला लेने के लिए पूरे आठ महीने तक रणनीति तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगजेब के हत्या के पीछे हो सकती है यह वजह
दरअसल इस पूरे घटनाक्रम की शुरूआत नवंबर 2017 से हुई। जब सोशल मीडिया पर समीर टाइगर की अमेरिकी राइफल एम-4 कार्बाइन के साथ एक तस्वीर वायरल हुई। तस्वीर देख कर कश्मीर के साथ पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए।

सवाल उठा कि जिस बंदूक का इस्तेमाल अमेरिका की नाटो और पाक की स्पेशल फोर्स करती हैं वो कश्मीर में कैसे आ गई? मामले की जांच के बाद यह बात सामने आई कि यह बंदूक पाकिस्तान के रास्ते कश्मीर में आई है। इसे वहां से लाने वाला और कोई नहीं खुद जैश चीफ मसूद अजहर का भतीजा और खूंखार आतंकी तल्हा रशीद है।

सुरक्षा एजेंसियां लगातार राइफल एम-4 कार्बाइन की तलाश में थीं। इसी बीच पिछले साल सात नवंबर को इनपुट मिले कि तल्हा अपने दो साथियों के साथ पुलवामा में मौजूद है। जिसके बाद उसे ढेर करने का जिम्मा सेना की 44 आरआर को सौंपा गया जिसका शूटर औरंगजेब था।

सूत्रों की मानें तो उस ऑपरेशन को मेजर शुक्ला ने ही लीड किया था। हालांकि सेना के साथ इस ऑपरेशन में एसओजी और सीआरपीएफ भी शामिल थी। आधी रात को अंधेरे में शुरू हुए इस एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को जवानों ने मार गिराया और वह कार्बाइन भी बरामद कर ली।

तल्हा कश्मीर घाटी में जैश का कमांडर था। उसके साथ दो और आतंकी मारे गए थे उनकी पहचान मोहम्मद भाई और वसीम के तौर पर हुई थी। मोहम्मद भाई जैश का डिवीजनल कमांडर था, जो पाक का रहने वाला था। जबकि वसीम पुलवामा के द्रुबगाम का रहने वाला था।

उस मुठभेड़ में तल्हा के चेहरे पर भी गोली लगी थी। जिसके बाद से ही मसूद अजहर बौखलाया हुआ था। जिसके बाद उसने सेना के जवानों से बदला लेने की साजिश रची।

Captain Shukla can be the next target of Jaish after Aurangzeb
भारतीय सेना - फोटो : File Photo
सेना के कैंप से हुई मुखबिरी
तल्हा के ऑपरेशन को सेना की कौन-सी बटालियन ने अंजाम दिया यह तो सबको पता था लेकिन उस बटालियन में मौजूद किस जवान की गोली से वह मारा गया इसकी जानकारी बाहर किसी को नहीं थी।

हाल ही में जारी औरंगजेब से पूछताछ का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें आतंकी उससे यही पूछ रहे हैं कि तुमने ही उसे मारा था न ? जिस पर बेखौफ होकर औरंगजेब ने हां में जवाब दिया। ऐसे मौके पर भी वह सच ही बोल रहा था। वह सचमुच बहादुर था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed