{"_id":"fdfedd20f949a0c5661df1c7c9fe0b5d","slug":"canteen-in-super-speciality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशलिटी में कैंटीन की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशलिटी में कैंटीन की दरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स की तर्ज पर बनाए गए रेशम घर स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कैंटीन की दरकार है। पीपीपी मोड के तहत कुछ नये निर्माण के लिए करीब छह माह पूर्व अस्पताल में पहले से ही निर्माणाधीन कैंटीन ढांचे को तोड़ दिया गया था लेकिन उसके बाद कैंटीन को लेकर कुछ खास नहीं हो पाया है।
अस्पताल में नेफरोलाजी, यूरोलाजी, सीटीवीएस, कार्डियोलाजी, न्यूरोसर्जरी, गेस्ट्रोलाजी यूनिट में ओपीडी के साथ मरीजों को इंडोर वार्ड में भर्ती करने की सुविधा शुरू की गई है लेकिन कैंटीन सुविधा न होने से स्टाफ के साथ मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल के पास कोई केमिस्ट शाप भी स्थापित नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया था। कैंटीन सुविधा के लिए अस्पताल के बेसमेंट में कैंटीन ढांचे का निर्माण किया गया था लेकिन कुछ माह पहले इस ढांचे में चिमनियां आदि को गिरा दिया गया, जिसके बाद कोई नया निर्माण नहीं हो सका है।