फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   candle march

Jammu News: पहलगाम में मारे पर्यटकों की याद में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
candle march
आरएस पुरा। पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को मंदिर कमेटी बासपुर की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

इसमें विधायक प्रो. गारू राम भगत सहित विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े हुए लोग शामिल हुए। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंदिर कमेटी के प्रधान राम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कैंडल मार्च के दौरान विधायक ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। आतंकवादियों ने प्रदेश के मेहमानों को निशाना बनाया है। उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार इस हमले का बदला जरूर लेगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच दर्शन चौधरी, भाजपा के मंडल प्रधान प्रवीण चौधरी, रमेश बिल्ला, कृष्ण चौधरी, सौदागर चौधरी, पूर्व सरपंच जसवीर सिंह और पूर्व सरपंच रशपाल सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed