फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   candidates who have high probability to win in j&k assembly election

यहां जनता को नहीं भाते ज्यादा पढ़े लिखे प्रत्याशी

Sat, 08 Nov 2014 03:28 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
candidates who have high probability to win in j&k assembly election

साल 2008 में हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में मतदाताओं पर करोड़पति प्रत्याशियों का जादू ज्यादा नहीं चल पाया था। 152 उम्मीदवार पिछले विधानसभा चुनाव में ऐसे थे जो करोड़पति थे।

विज्ञापन


उम्मीदवारों ने नामांकन भरते समय अपनी संपत्ति का ऐसा ब्योरा दिया था, जिसमें उनके करोड़पति होने का प्रमाण था, लेकिन रियासत के मतदाताओं पर करोड़पति प्रत्याशियों का असर कम ही देखने को मिला और 152 करोड़पति प्रत्याशियों में से मात्र 21 ही विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चख सके थे।
विज्ञापन


इसी तरह स्नातक या इससे ज्यादा पढ़े-लिखे प्रत्याशी भी रियासत के उम्मीदवारों को ज्यादा पसंद नहीं आए थे।

कुल 1014 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था

candidates who have high probability to win in j&k assembly election

जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले विधानसभा की बात करें तो कुल 1014 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। इनमें से 308 प्रत्याशी स्नातक या इससे ऊपर तक पढ़े थे, लेकिन मतदाताओं ने ऐसे मात्र 39 मतदाताओं को ही जीत दिलाई।

इसके अलावा जीत हासिल करने वाले जमा दो या इससे आसपास तक ही पढ़े थे। कुछ प्रत्याशियों ने अपना पढ़ाई का लेखा जोखा ही प्रस्तुत नहीं किया था तो कुछ आठवीं और दसवीं ही पास किए थे। राजनीति में आपराधिक छवि के नेता न हों, ऐसा संभव नहीं हो सकता।

आगे मतदाताओं की परख है कि उन्हें जिताना है या हराना। जम्मू-कश्मीर में हुए पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो घोषित आपराधिक मामलों के 44 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनमें मतदाताओं ने छह को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा में भेजा।

29 ऐसे उम्मीदवारों को जीत दिलाई

candidates who have high probability to win in j&k assembly election

38 उम्मीदवारों को मतदाताओं ने रिजेक्ट कर दिया था। इसी तरह घोषित गंभीर आपराधिक मामलों के साथ 27 उम्मीदवारों ने टिकट हासिल किया था, लेकिन मतदाताओं ने मात्र दो ही उम्मीदवारों को जीत का स्वाद चखाया।

बाकी के 25 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले चुनाव में जिन उम्मीदवारों ने अपना पैन घोषित नहीं किया था, उनकी संख्या कुल 1014 उम्मीदवारों में से 823 थी। मतदाताओं ने इनमें से 29 ऐसे उम्मीदवारों को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed