फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cancer spread rapidly in Jammu Kashmir, more than 18 thousand died in two years

विश्व कैंसर दिवसः जम्मू-कश्मीर में तेजी से पांव पसार रहा कैंसर, दो साल में 18 हजार से अधिक की मौत

Tue, 04 Feb 2020 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Cancer spread rapidly in Jammu Kashmir, more than 18 thousand died in two years
कैंसर - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर में जानलेवा रोग कैंसर तेजी से अपने पांव पसार रहा है। जम्मू-कश्मीर में बीते दो सालों में इस बीमारी ने 18000 से अधिक लोगों की जान ली है। यहां हर साल कैंसर के 850 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय कैंसर पंजीकरण कार्यक्रम के आंकड़ों के अनुसार राज्य में साल 2016 तक कैंसर के 15652 मामले दर्ज थे। वर्ष 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 16480 हो गया, जबकि साल 2018 में कैंसर रोगियों की संख्या 17351 तक पहुंच गई। इस रोग से साल 2017 में 8345 और साल 2018 में 8788 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


गांधी नगर के जिला अस्पताल में मार्च 2019 में कैंसर उपचार केंद्र खोला गया। इस केंद्र में 10 बेड वाले वार्ड हैं। एम्स नई दिल्ली एवं सिंगापुर के एशिया पैसिफि क पैलिएटिव केयर नेटवर्क के साथ मिलकर शुरू किए गए राष्ट्रीय विशेष उपचार कार्यक्रम के तहत यह केंद्र स्थापित किया गया। पैलिएटिव केयर स्वास्थ्य सेवाओं का विशिष्ट क्षेत्र है जो मरीजों को राहत देने एवं उनकी पीड़ा को रोकने पर विशेष ध्यान देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूम्रपान का चलन बढ़ने से फेफ ड़ों के कैंसर से लोग ज्यादा ग्रस्त हैं। वर्ष 2011 में 4556, 2012 में 4848, 2013 में 5068, 2014 में 5568 और 2015 में 6358 मामले सामने आए थे। पुरुषों में फेफ ड़ों का कैंसर सबसे ऊपर है। उसके बाद गले, गेस्ट्रो आंत कैंसर आदि शामिल हैं। इसी तरह महिलाओं में सरवाइकल कैसर, ब्रेस्ट कैंसर, गले, गेस्ट्रो और फेफ ड़ों का कैंसर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed