{"_id":"be9bfc0feba54aa59f23f33910849881","slug":"canceling-of-nsa-meeting-was-disappointing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसए स्तर की वार्ता रद्द होने से निराशा: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसए स्तर की वार्ता रद्द होने से निराशा: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 24 Aug 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के मध्य राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता के स्थगित होने पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने निराशा प्रकट की है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों में वार्ता अस्थायी तौर पर स्थगित हुई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री उफा में बनी सहमति को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और वार्ता को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में भारत-पाक वार्ता के रद्द होने से निराशा का माहौल है। उनका कहना है कि एलओसी पर गोलीबारी और आतंकवाद की कुछ घटनाएं हमारे लिए भी उतनी ही चिंता का विषय है जितना की देश के अन्य हिस्सों में है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के पिछले कुछ सालों से रिश्ते ट्रेड, ट्रेवल, विश्वास बहाली के कदमों, कूटनीतिक और सियासी मामलों पर बहु आयामी रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता में परोक्ष और अपरोक्ष स्तर पर भागीदारी को सर्व समावेशी बनाने की गारंटी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
वह चाहते हैं कि दोनों देश विश्वास बढ़ाएं और आगे बढ़ें। उन्होंने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह नई दिल्ली के सार्थक बातचीत की पेशकश स्वीकार करे ताकि दोनों देशों में शांति का माहौल तैयार हो सके।
उन्होंने आशा प्रकट की है कि दोनों देशों में टकराव की स्थिति दूर होगी और शांतिपूर्ण पड़ोसी के तौर पर दोनों देश मिल जुलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा है कि बातचीत से ही संभाग में शांति और स्थिरता का माहौल बन सकता है।
दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट से जम्मू कश्मीर को ज्यादा नुकसान होता है। मुफ्ती ने कहा कि उनकी सरकार स्वच्छ और जवाबदेह शासन देने के अपने वादे पर अडिग है। जम्मू कश्मीर और उसके लोग जारी अस्थिरता से नुकसान को सहन नहीं कर पाएंगे।