{"_id":"abfc983699d5aa7a74a1049eef1cba69","slug":"can-not-power-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रही बिजली सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रही बिजली सुविधा
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
Updated Sat, 07 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी रेखा के अधीन रहने वाले ग्रामीणाें में बिजली सेवा का लाभ नहीं मिलने से रोष है। गांव रंगपुर मौलानिया, कोटली शाहदौला, बासपुर आदि के ग्रामीणों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व गांव में ट्रांसफार्मर लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए थे, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उसका लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
रमेश बिल्ला, रमन शर्मा, शाम लाल, अजीत राज, अजीत राज का कहना है कि विभाग के संबंधित अधिकारियाें का कहना है कि ट्रांसफार्मर उनके अधीन नहीं होने के कारण वह इसमेें कनेक्शन नहीं दे सकते। ग्रामीणाें का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी इस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन