फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Can infect thousands if not caught 34 quintals of milk

न पकड़ा जाता तो हजारों को बीमार कर देता ये दूध

Thu, 28 Aug 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 28 Aug 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
Can infect thousands if not caught 34 quintals of milk

नगर निगम की टीम ने एक कंपनी के पैकिंग वाला 34 क्विंटल दूध जब्त किया है। यह दूध अनसेफ और मिस ब्रांडेड पाया गया है। दो लैबोरेटरी में जांच के दौरान इसकी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलते ही नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में टीम ने बेस्ट प्राइज और डिग्यिाना स्थित वितरक के पास से दूध जब्त कर लिया। दूध को जब्त कर हेल्थ सेक्शन में रखा गया है।

विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर किरण वातल ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एक माह पहले शहर में पहुंचे नई पैकिंग वाले दूध के सैंपल लिए गए थे। इसे मध्यप्रदेश में तैयार किया गया था। टीम ने लैब में सैंपल जांच के लिए भेजे थे। पंद्रह दिन के बाद आई रिपोर्ट में दूध सही नहीं पाया गया। टीम ने इसकी जानकारी वितरक को दी तो उसने इस रिपोर्ट को चुनौती देते हुए सैंपल कोलकाता की लैबोरेटरी में रेफर करवाए।
विज्ञापन


वहां से भी दूध अनसेफ, मिस ब्रांडेड और सब स्टैंडर्ड पाया गया। इसके बाद कमिश्नर ने बेस्ट प्राइज और डिग्यिना स्थित वितरक के यहां छापा मारा और 34 क्विंटल पैक्ड दूध जब्त कर लिया। हालांकि, घरों और रिटेल तक पहुंच चुका दूध वापस लाना निगम के लिए चुनौती है। कमिश्नर ने दुकानदारों से अपील की है कि जिन दुकानदारों ने उक्त दूध खरीदा है उसे निगम कार्यालय में जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed