फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Campaign: Green Jammu and Kashmir mass movement will start, 1.25 crore saplings will be planted

अभियान: ग्रीन जम्मू-कश्मीर जनांदोलन की होगी शुरुआत, प्रदेश के दो तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को वन और वृक्षों से जोड़ा जाएगा

Sat, 31 Jul 2021 08:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 31 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

एलजी ने आईआईटी जम्मू में अभियान की शुरुआत, बोले-विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन रखेंगे। ग्राम पंचायत वृक्षारोपण समितियों को 1.97 करोड़ के चेत वितरित।
 

विज्ञापन
Campaign: Green Jammu and Kashmir mass movement will start, 1.25 crore saplings will be planted
पौधे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि लोगों के साथ ग्रीन जम्मू-कश्मीर को जनांदोलन के रूप में चलाया जाएगा। ग्रीन जेएंडके की पहल राष्ट्रीय वन नीति, 1988 और जेके वन नीति, 2011 के अनुरूप है। इसमें प्रदेश में वनों के भीतर और बाहर सभी अवक्रित और अस्वीकृत भूमि पर नवीकरण की परिकल्पना की गई है। सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए सभी उचित प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने शुक्रवार को आईआईटी जम्मू में पौधा लगाकर ग्रीन जम्मू-कश्मीर अभियान 2021 की शुरुआत की। इस अभियान में चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ तीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत वृक्षारोपण समितियों में एक करोड़ 97 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। ग्रीन जम्मू-कश्मीर अभियान में विशेष रूप से ग्राम पंचायतों, महिलाओं, छात्रों, शहरी स्थानीय निकायों, संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के दो तिहाई भौगोलिक क्षेत्र को जंगल और वृक्षों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अभियान के लिए स्कूलों, गैर सरकारी संस्थानों, ग्राम पंचायत वृक्षारोपण समितियों को चिन्हित किया गया है। एलजी ने कहा कि पारिस्थितिकी की बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में वन और वृक्षों का आवरण लगभग 55 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत 24.56 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन विभाग और ग्राम पंचायत वृक्षारोपण समितियों से वन और वृक्षारोपण को बढ़ाने के लिए आम लोगों को भागीदारी मोड में अभियान में शामिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. मोहित गेरा, आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, डॉ. मनोज गौर निदेशक आईआईटी जम्मू आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के 600 एसपीओ नहीं किए जा सके स्थायी, दो साल से कर रहे इंतजार


320 गांवों में वनों की गुणवत्ता बढ़ेगी
जम्मू-कश्मीर में जनभागीदारी की भावना से ग्रीन इंडिया मिशन लागू किया गया है। इसके तहत 320 गांवों मे वनों की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार के साथ आर्थिक लाभ होगा।

आईआईटी में दस हजार पौधे लगेंगे
वन विभाग और आईआईटी जम्मू के सहयोग से आईआईटी जम्मू परिसर में मानसून में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आईआईटी संकाय को परिसर में कचरे को ऊर्जा में बदलने के लिए बायो डाइजेस्टर स्थापित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed