फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Campaign continued for second day in Palanwala sector

Jammu News: पलांवाला सेक्टर में दूसरे दिन भी जारी रहा अभियान

Mon, 13 Jan 2025 03:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 Jan 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Campaign continued for second day in Palanwala sector
क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाते सेना के जवान। संवाद - फोटो : jodiyan
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में बीते संदिग्ध देखे जाने पर लगातार दूसरे दिन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक संदिग्धों का काेई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस तथा सेना की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मनावर तवी और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। सेना की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है, लेकिन अभी तक संदिग्धों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। बता दें कि शुक्रवार की शाम 07:40 बजे के करीब मनावर तवी के पास क्षेत्र निवासी वीडीजी के सदस्य द्वारा संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

वीडीजी के सदस्य राकेश कुमार निवासी ढखर के अनुसार वह शुक्रवार की शाम अपने घर से बाहर गांव के साथ बह रही मनावर तवी की तरफ निकले थे। उस दौरान चार संदिग्ध लोगों को देखा था। इसके बाद सेना और पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed