फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Called for questioning in Poonch terror attack, middle-aged man swallows poison at home, dies in GMC Rajori

Poonch Terror Attack: पुंछ आतंकी हमले में पूछताछ के लिए बुलाए अधेड़ ने घर में निगला जहर, जीएमसी राजोरी में मौत

Fri, 28 Apr 2023 12:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:18 AM IST
सार

भाटादूड़ियां में आतंकी हमले की जांच के लिए 21 अप्रैल को मुख्त्यार हुसैन शाह और उसके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। एक दिन थाने में रखने के बाद 22 अप्रैल को उन्हें छोड़ा गया। मुख्त्यार को 26 अप्रैल को दोबारा पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन उसने थाने जाने के बजाए घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया।

विज्ञापन
Called for questioning in Poonch terror attack, middle-aged man swallows poison at home, dies in GMC Rajori
पुंछ में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ के भाटादूड़ियां आतंकी हमले में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए एक व्यक्ति ने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीरवार सुबह जीएमसी राजोरी में उसकी मौत हो गई। यह मामला भाटादूड़ियां के निकटवर्ती गांव नाढ़ का है। वीरवार दोपहर को इसके विरोध में मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी डेढ़ घंटे तक पुलिस और एसओजी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलते ही मेंढर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम नाड़ गांव के मुख्त्यार हुसैन (55) ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे उपजिला अस्पताल मेंढर में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। जहां वीरवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि भाटादूड़ियां में आतंकी हमले की जांच के लिए 21 अप्रैल को मुख्त्यार हुसैन शाह और उसके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन थाने में रखने के बाद 22 अप्रैल को उन्हें छोड़ा गया। मुख्त्यार को 26 अप्रैल को दोबारा पेशी के लिए बुलाया गया, लेकिन उसने थाने जाने के बजाए घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। यहां तक कि फोन भी नहीं उठा रहे।

नाड़ के जंगल में 2021 में चार जवान हुए थे शहीद

सूत्रों के अनुसार 2021 में भी भाटादूड़ियां के नाड़ खास जंगल में आतंकियों ने घात लगाकर तलाशी अभियान चला रहे सेना के चार जवानों को शहीद कर दिया था। उनके हथियार भी छीन लिए। उस दौरान आतंकियों को नाढ़ गांव में पनाह और सहायता देने की बातें सामने आई थीं।



अब दोबारा हुए आतंकी हमले में भी इसी क्षेत्र से आतंकियों को सहयोग देने की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस मामले में अब करीब 60 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed