फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Call to Rajput community to maintain unity

Jammu News: राजपूत बिरादरी से एकता बनाए रखने का आह्वान युवा राजपूत सभा ने राजोरी व पुंछ में टीम का किया गठन (फोटो)

विज्ञापन
Call to Rajput community to maintain unity
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। युवा राजपूत सभा ने राजोरी और पुंछ का दौरा किया। इस दौरान राजपूत एकता को मजबूत करने पर मंथन किया गया। इसके साथ ही बिरादरी तथा डुग्गर समाज की मुश्किलों व समस्याओं को समझा गया। दौरे के दौरान बिरादरी के लोगों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाली तथा राजपूत कल्याण बोर्ड का मुद्दा जल्द ही उठाया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह ने राजपूत बिरादरी से जुड़े मुद्दों को हल कराने का आश्वासन दिया। सभा के सदस्यों ने पुंछ में क्रॉस एलओसी ट्रेड सेंटर तथा चक्का दा बाग का भी दौरा किया। बूढ़ा अमरनाथ तथा नौ देवियों के मंदिर में माथा टेका। पुंछ और राजोरी में टीम का गठन करते हुए पुंछ में कमल सिंह और राजोरी में सचिन सिंह को अध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष मंदीप सिह ने राजोरी, नौशेरा और सुंदरबनी के सदस्यों का स्वागत किया। दौरे में राजिंदर सिंह, मोहन सिंह, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनी सिंह, सुखविंदर सिंह, मुकेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed