बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों की खेप बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी का गढ़ रहे पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के हिलकाका की पहाड़ियों से मंगलवार को पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियारों की खेप बरामद की। गणतंत्र दिवस से पहले हथियारों की खेप मिलना बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरनकोट के हिलकाका क्षेत्र के साथ सटे तताकूटी क्षेत्र की एक गुफा में पुलिस को हथियार होने की सूचना मिली थी। डीएसपी सुरनकोट अजय शर्मा की नेतृत्व वाली एसओजी टीम ने सेना की 6 आरआर बटालियन के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान छेड़ा।
इस दौरान पुलिस और सेना को एक गुफा से प्लास्टिक की बाल्टी के बीच हथियार मिले। इसमें दो यूबीजीएल, चार चायनीज हैंड ग्रेनेड, 103 पीका राउंड, 51 एके राउंड, एक आइकॉम वायरलेस सेट बैटरी, चार रिमोट कंट्रोल आईईडी, एक लोकल मेड आईईडी शामिल है।
पुलिस ने 5/25आईएए, 3/4 ईएसए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के दौरान हिलकाका की पहाड़ियों पर आतंकवादियों का एक पूरा कैंप सक्रिय था।
माइन ब्लास्ट में एक घायल
पुंछ जिले के एलओसी से सटे गांव दिगवाड़ में मंगलवार देर रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दिगवाड़ निवासी मोहम्मद बशीर विस्फोट की चपेट में आने से घायल हो गया।
उसे तुरंत पुंछ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार घायल व्यक्ति का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हुआ है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, माइन विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर ली है।