{"_id":"0a608f08966fb2509ac9b07f541ea52c","slug":"cable-operator-could-not-get-above-1200rs-for-set-top-box-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 रुपये से ज्यादा लिए तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 रुपये से ज्यादा लिए तो खैर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 01 Jan 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल सेटअप बाक्स के लिए उपभोक्ताओं को अपने केबल आपरेटरों को 12 सौ रुपये से एक पैसा भी ज्यादा नहीं देना है।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला उपायुक्त रिफत कोहली ने यह साफ कर दिया है कि अगर कोई भी केबल आपरेटर 1200 रुपये से ज्यादा पैसे की मांग करता है तो तुरंत उसका नाम बताकर उनके पास शिकायत करों, तभी केबल आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर के कुछ इलाकों में केबल आपरेटरों की ओर से सेटअप बाक्स लगाने के लिए मनमाने रेट वसूल किए जा रहे थे, जिस पर आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
अधिकतर उपभोक्ताओं की ओर से सेटअप बाक्स के तय रेट से ज्यादा पैसे मांगने की बात पर एडीसी तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि केबल आपरेटर एसोसिएशन के प्रधान और एमओएस के साथ बैठक के दौरान ही 1200 रुपये डिजिटल सेटअप बाक्स का रेट तय हुआ था।
विज्ञापन
जोकि केंद्र मंत्रालय के सूचना विभाग की ओर से सुनिश्चित किया गया है। केबल आपरेटर एक पैसा भी इससे ज्यादा नहीं ले सकते हैं।
जम्मू में 80 हजार से ज्यादा केबल कनेक्शन चल रहे हैं, बताया जा रहा है कि डिजिटल सेटअप बाक्स लगाने का काम लगभग मुकम्मल हो चुका है।
बाकी के सेटअप बाक्स भी जल्द लगा दिए जाएंगे। जिला प्रशासन 31 दिसंबर के बाद से बिना डिजिटल बाक्स के केबल चलाने की अनुमति नहीं देता है। केबल आपरेटरों की ओर से जल्द ही इसकी मुकम्मल रिपोर्ट दी जाएगी।