फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cable car

Jammu News: केबल कार की 1500 लोगों ने की मुफ्त सवारी

विज्ञापन
cable car
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य और जम्मू में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पीरखो, महामाया और बावे वाली मंदिर के लिए केबल कार स्टेशन पर मुफ्त सवारी के लिए कतारें लगीं। पहली बार 1500 लोगों ने सवारी का मजा लिया। जम्मू कश्मीर केबल कार कारपोरेशन की ओर से दो घंटे अतिरिक्त सेवा दी गई।

केबल कार को सुबह दस से शाम छह बजे तक चलाया गया, जबकि सामान्य दिन में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चलाया जा रहा था। बड़ी संख्या में लोगों और तीर्थ यात्रियों ने बावे वाली माता, महामाया मंदिर और पीरखो मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। चौक चबूतरा से आए राहिल ने बताया कि परिवार के साथ छूट का फायदा लिया। हालांकि टिकट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। केबल कार के प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पहली बार इतनी भीड़ देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed