फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   CABINET Meeting of mehbooba government

कैबिनेट बैठक: सांबा में 100 करोड़ की लागत से बनेगा टेक्नालाजी सेंटर

Fri, 09 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 09 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
CABINET Meeting of mehbooba government
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
सांबा के इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर फेज तीन में टेक्नालाजी सेंटर व टूल रूम स्थापित किया जाएगा। इस पर 100 करोड़ रुपये खर्च आएगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए 80 कनाल जमीन लीज पर देने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अवंतिपोरा में एम्स के लिए जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में 1309 कनाल 02 मरला जमीन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को देने का फैसला किया गया। इसके साथ ही राजोरी जिले के सुंदरबनी तहसील के ठंडा पानी गांव में  89 मरला जमीन सरकारी डिग्री कालेज की स्थापना के लिए देने को मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन


बैठक में डिजास्टर मैनेजमेंट, रिलीफ, रिहेब्लिटेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन (डीएमआरआरआर) विभाग का गठन करने को भी मंजूरी दी गई। अब तक रिलीफ तथा रिहेब्लिटेशन विभाग का कामकाज राजस्व विभाग के जिम्मे था। 2005 के भूकंप तथा 2014 की बाढ़ से सबक लेते हुए अलग विभाग के गठन का फैसला किया गया ताकि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान समय पर राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह फैसला किया गया कि सरकारी फंड का दुरुपयोग रोकने के लिए अब ठेकेदारों को एडवांस राशि दी जा सकेगी। कैबिनेट ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निष्क्रिय प्रावधानों को हटाने का फैसला किया है। इसके तहत टेंडर की राशि से 10 फीसदी से अधिक एडवांस का भुगतान नहीं हो सकेगा। शर्त यह रहेगी कि यह एडवांस दो करोड़ या इससे अधिक राशि के काम पर मिलेगा। एडवांस की वसूली की समय सीमा निर्धारित होगी और इसे काम की प्रगति के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। 

राष्ट्रीय बैंकों की बैंक गारंटी के आधार पर दो या तीन किस्तों में एडवांस राशि जारी होगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को 10 मेगावाट तक के हाइडिल प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर संचालित करने को मंजूरी दी गई। यह हिदायत दी गई कि पीडीडी तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग हाइड्रो डेवलपमेंट पालिसी में बदलाव करें। 2016-17 के लिए लकड़ी के रेट को भी संशोधित किया गया। 
 

हाई डेनसिटी एप्पल प्लांटेशन स्कीम को मंजूरी

CABINET Meeting of mehbooba government
Mehbooba Mufti - फोटो : Amar Ujala
बैठक में हार्टिकल्चर विभाग के हाई डेनसिटी एप्पल प्लांटेशन स्कीम को मंजूरी दी गई। बजट में इसके लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। विभाग की ओर से 100 प्रतिशत खर्च पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद 10 प्रतिशत खर्च की वसूली की जाएगी। कैबिनेट ने हार्टिकल्चर विभाग को आम तथा खुबानी के लिए भी ऐसी स्कीम तैयार करने को कहा। 

जस्टिस भट बने कंज्यूमर रिड्रेसल कमीशन के अध्यक्ष
कैबिनेट में जस्टिस बीएल भट (रिटायर्ड) को स्टेट कंज्यूमर रिड्रेसल कमीशन का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। इसके साथ ही रिटायर्ड आईएएस मोहम्मद अशरफ बुखारी को जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल इंट्रेंस एक्जामिनेशन का चेयरमैन बनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed