फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bypassing panic Target Killing 3.75 lakh tourists reached Kashmir Valley in May

Target Killing: दहशत दरकिनार, मई में 3.75 लाख सैलानी पहुंचे कश्मीर घाटी

Wed, 08 Jun 2022 07:00 AM IST
देव कश्यप अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर।
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 08 Jun 2022 07:00 AM IST
सार

मैदानों में प्रचंड गर्मी और शिक्षा संस्थानों में छुट्टियों के दौरान देश भर से आ रहे सैलानियों के लिए कश्मीर घाटी पहली पसंद बना हुआ है। इस साल अब तक रिकॉर्ड 10 लाख के करीब सैलानी कश्मीर की खूबसूरती वादियों में तफरीह कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bypassing panic Target Killing 3.75 lakh tourists reached Kashmir Valley in May
रिकॉर्ड संख्या में कश्मीर घाटी पहुंच रहे सैलानी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

आतंकी हमलों और लक्षित हत्याओं की दहशत को दरकिनार कर सैलानी रिकॉर्ड संख्या में कश्मीर घाटी पहुंच रहे हैं। मई माह में आतंकियों ने सात लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया। इसके विरोध में आक्रोश भड़का। जगह-जगह प्रदर्शन हुए। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग भी सहम गए। लगा सीमा पार से रची गई साजिश कश्मीर के स्वर्णिम दौर को आगे नहीं बढ़ने देगी, लेकिन इन आशंकाओं पर सैलानियों का जोश भारी साबित हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से इस साल के सबसे चुनौतीपूर्ण मई माह में रिकॉर्ड 3.75 लाख सैलानियों ने धरती की जन्नत कश्मीर घाटी का रुख किया है।

विज्ञापन

 
मैदानों में प्रचंड गर्मी और शिक्षा संस्थानों में छुट्टियों के दौरान देश भर से आ रहे सैलानियों के लिए कश्मीर घाटी पहली पसंद बना हुआ है। इस साल अब तक रिकॉर्ड 10 लाख के करीब सैलानी कश्मीर की खूबसूरती वादियों में तफरीह कर चुके हैं। रोजाना औसतन 5,000 से अधिक पर्यटक कश्मीर का रुख कर रहे हैं। वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 1800 था।
विज्ञापन


परिवहन व्यवसाय से जुड़े मकबूल अहमद बताते हैं कि इस साल आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक है। घाटी में सभी प्रकार के होटलों में बुकिंग फुल है। जुलाई तक कोई जगह नहीं है। इसके बावजूद रोजाना लोग बुकिंग के लिए पूछ रहे हैं। दो वर्षों बाद होने जा रही अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी भी लोग हासिल कर रहे हैं। आशंका थी कि आतंकी वारदातों के बाद पर्यटन प्रभावित होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हम सभी रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर हैं। बीते पांच माह में ही 10 लाख पर्यटक घाटी आ चुके हैं। 2021 में पूरे वर्ष 6.61 लाख पर्यटकों ने घाटी का दौरा किया था। इस साल जनवरी माह में जब कोरोना की तीसरी लहर चरम पर थी तब भी 60,000 पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया। फरवरी में 1.05 लाख, मार्च में 1.8 लाख और अप्रैल में 2.6 लाख पर्यटक घाटी पहुंचे। मई में यह आंकड़ा 3.75 लाख पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि यह साल पर्यटन के लिहाज से अच्छा रहने की उम्मीद है। 

प्रदेश में 75 पर्यटन स्थल चिह्नित 
 जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी सूची में 75 नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित किया है। पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कुल चिह्नित किए गए नए 75 पर्यटन स्थलों में से 38 कश्मीर, जबकि 37 जम्मू में हैं।  

मई में सात लक्षित हत्याएं
आतंकियों ने कश्मीर घाटी में सिर्फ मई माह में ही सात लक्षित हत्याएं कीं, जिनमें तीन पुलिसकर्मी, एक कश्मीर पंडित, एक टीवी अभिनेत्री, एक शिक्षिका और शराब की दुकान पर काम करने वाले गैर कश्मीरी की हत्या हुई है।

मई में घाटी के लिए 29 सौ उड़ानें,  4.89 लाख ने किया हवाई सफर
कश्मीर के लिए मई महीने में रिकॉर्ड 2,946 उड़ानें हुई हैं। इनमें 489543 यात्री आए और यहां से वापस गए। पंद्रह से 16 हजार यात्री रोजाना हवाई सफर कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या पर्यटकों की है। 16 मई को 103 उड़ानों से सबसे ज्यादा 18301 यात्रियों ने सफर किया। वहीं, मई के नौ दिन 16 हजार से अधिक, तीन दिन 17 हजार से अधिक, दस दिन 15 हजार से अधिक, दो-दो दिन 13 हजार और 10 हजार यात्रियों ने श्रीनगर एयरपोर्ट से सफर किया है। श्रीनगर हवाई अड्डे की वर्तमान क्षमता प्रतिदिन लगभग 7,000 यात्रियों को संभालने की है, लेकिन जल्द ही एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण पर काम शुरू होगा, जिसके बाद इसकी क्षमता बढ़ जाएगी। 


जम्मू संभाग में भी बड़ी तादाद में पहुंचे सैलानी
जम्मू संभाग में पहले पांच महीने में 68 लाख से अधिक पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसमें 34 लाख से अधिक श्रद्धालु माता वैष्णो देवी पहुंचे। इसके साथ ही प्रमुख तीर्थ स्थल शिवखोड़ी में 1413279 तीर्थ यात्री पहुंचे। जियारत शारदा शरीफ में 489409, पर्यटन स्थल पटनीटॉप में 451139 पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed