फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bussness

दीपावली से बाजार हुए गुलजार, धनतेरस के लिए सजे बाजार

विज्ञापन
bussness
सांबा में धनतेरस के लिए सजी दुकानें। - फोटो : SAMBA
सांबा। पवित्र पर्व दीपावली पर बाजारों में खूब भीड़ बनी हुई है। वहीं धनतेरस के लिए दुकानों को खूब सजाया गया है। बर्तन एवं स्वर्ण आभूषण की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

बर्तन विक्त्रर्स्ेता रमन गुप्ता के अनुसार दीपावली व धनतेरस पर उनका कारोबार अच्छा रहता है। अभी से ही ग्राहक दुकानों पर आना शुरू हो गए है। धनतेरस पर ही अधिकतर ग्राहक बर्तन की खरीदारी करते हैं। उन्होंने नए-नए डिजाइन के बर्तन जिसमें कांसे, पीतल, स्टील आदि के फैंसी आइटम रखी हैं। अब ग्राहक एक बार फिर से कांसे व पीतल के बर्तन खरीदने लगे हैं। उन्होंने भी लोगों की मांग पर बर्तन उपलब्ध कराए हैं। सोने के कारोबार में जुटे रोहित के अनुसार महिलाएं धनतेरस पर सोने के गहने खरीदती हैं। उन्होंने रेडीमेड गहने भी रखे हैं। महिलाओं की मांग के अनुसार गहने उपलब्ध हैं। जिनमें चेन, लॉकेट, अंगूठी, पायल, नए-नए प्रकार के गहने उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

गृहणी ममता, रजनी, विमला, पूजा देवी व मीनू ने बताया कि धनतेरस के दिन ही बह खरीदारी करेंगी इस दिन घर में कोई नई वस्तु लाना शुभ होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे धनतेरस कहा जाता है, जब धनवंतरी प्रकट हुए थे, उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने का विशेष महत्व है, जिससे घर में लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed