{"_id":"34e227712fbc1a1a6d10ddc947b42c68","slug":"businessmen-of-arab-countries-should-invest-in-j-k-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राज्य में निवेश करें खाड़ी देश के व्यवसायी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राज्य में निवेश करें खाड़ी देश के व्यवसायी'
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्य के सीएपीडी एवं जनजातीय मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने खाड़ी देशों के व्यवसाय से जुडे़ हस्तियों को राज्य में निवेश करने की अपील की। उन्होंने राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए यूएई में रोजगार आरक्षित करने के लिए वहां के कॉरपोरेट हेड्स से भी अपील की।
विज्ञापन
दुबई के इंटरनेशनल थिएटर अबु धाबी एंड दुबई में धर्म और शांति पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संबोधन के बाद जुल्फिकार अली ने संयुक्त अरब अमीरात के भारतीय समाज और दिग्गज व्यापारी वर्ग के साथ बातचीत भी की और उनसे जम्मू कश्मीर में निवेश करने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने यूएई के कॉर्पोरेट हेड्स से जम्मू कश्मीर का दौरा कर राज्य में निवेश की प्रक्रिया शुरू करने को कहा ताकि राज्य में समृद्धि, शांति लाने की मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहल में उनकी मदद हो सके। अली ने यह भी कहा कि अरब देशों को आगे आकर जम्मू-कश्मीर के विकास में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उन्होंने व्यापार जगत की दिग्गज हस्तियों से अपना प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर भेजने की अपील की ताकि उनके द्वारा किए निवेश से राज्य विकास कर सके। जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में प्रशिक्षित युवाओं की कमी नहीं लेकिन अवसर कम होने से वह बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
इसलिए उन्होंने खाड़ी देशों के कॉर्पोरेट हेड्स से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार में आरक्षण रखने की अपील की। मंत्री का भारतीय सोसाइटी द्वारा दुबई और अबू धाबी में काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।