फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   businessman dies in road accident in jammu

हादसे में व्यापारी की मौत, घंटों तक जाम रहा हाईवे

Tue, 30 Jun 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 30 Jun 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
businessman dies in road accident in jammu

सोमवार को एक दुकानदार की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को गुस्साए परिवार वालों और स्थानीय दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की मांग के लिए शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने साढ़े तीन घंटे तक जम्मू-अखनूर मार्ग को जाम रखा। लोग  हादसे में मारे गए दुकानदार सुरेंद्र कुमार (बिल्ला) के परिवार वालों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। दोपहर दो बजे के करीब सहायक आयुक्त शहनाज चौधरी ने मौके पर आकर लोगों को आश्वासन दिया कि वह रेडक्रास की ओर से मृतक के परिवारवालों को बीस हजार रुपये सहायता अनुरूप देंगी। इसके बाद लोगों ने धरना उठाया।
विज्ञापन


इससे पहले मांग पूरी नहीं होते देख प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। गौरतलब है कि सोमवार को बाबा का तालाब गुड़ा सिंघू में स्कूटर चालक सुरेंद्र कुमार निवासी पारदा (अखनूर) की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसाफिर हुए परेशान
मिश्रीवाला में सड़क पर शव रख कर पीड़ित परिवार के लिए सरकार से अनुदान की मांग कर रहे लोगों ने जाम लगाया। इसमें मुसाफिर परेशान रहे। जाम में सेना की गाड़िया भी फंसीं रहीं।

स्थानीय लोगों ने इकट्ठे किए पैसे
मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने के लिए स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने पैसे इकट्ठे किए। दोपहर दो बजे तक एक लाख रुपये तक इकट्ठे कर लिए गए थे।

पुलिस देती रही इंश्योरेंस का तर्क
पुलिस वाले मृतक के परिवार वालों की पैरवी करने वाले नेताओं को तर्क देते रहे कि मृतक का एक्सीडेंट क्लेम मिल जाएगा। इसके लिए पुलिस केस को पुख्ता बनाएगी, लेकिन लोग मृतक के परिवार वालों को तुरंत सरकार की ओर से राहत देने की मांग कर रहे थे। मृतक के दो छोटे-छोेटे बच्चे हैं। उनका पालन-पोषण मुश्किल हो जाएगा।


सड़क को लेकर दिखा लोगों में गुस्सा
जम्मू-अखनूर सड़क के चौड़ीकरण नहीं होने से हादसे हो रहे हैं। यह बात सड़क जाम करने वाले लोगों ने कई बार दोहराई। लोगों का कहना था कि सरकार सड़क को जल्दी फोर लेन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed