{"_id":"5b9c146d867a55013a6c4861","slug":"businessman-against-walmart-flipkart-deal-moved-for-protest-from-jammu-kashmir-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ट्रेड बंद के लिए एकजुट होने लगे व्यापारी, कैट की तरफ से दिल्ली में रथ यात्रा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत ट्रेड बंद के लिए एकजुट होने लगे व्यापारी, कैट की तरफ से दिल्ली में रथ यात्रा आज से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के छोटे बड़े दुकानदारों के बीच भय का माहौल बना रही वालमार्ट-फ्लिपकार्ट डील के विरोध में कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के 28 सितंबर को भारत ट्रेड बंद को सफल बनाने की तैयारियां तेज की गई हैं। इस कड़ी में 15 सितंबर को चांदनी चौक दिल्ली में रथ यात्रा शुरू की जाएगी, जो देश के विभिन्न हिस्सों से होती हुई तीसरे चरण में जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी।
शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कैट के उपप्रधान व चैंबर आफ ट्रेडर्स फेडरेशन जम्मू के प्रधान नीरज आनंद ने कहा कि यह देशभर के करोड़ों छोटे व्यापारियों से जुड़ा मुद्दा है। खासतौर पर जम्मू जैसे छोटे शहर इससे सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। टोल टैक्स से पहले ही मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बॉडी जम्मू की अधिकतर ट्रेड बॉडी के पास पहुंचकर उन्हें इस डील पर जागरूक करेगी।
एफडीआई को अमल में लाने से देशभर के करोड़ों दुकानदार प्रभावित होंगे। राज्य और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। इस विकट परिस्थिति से व्यापारी एकता को निपटना पड़ेगा। व्यापारियों को बैंकों द्वारा दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज दरों में लगातार इजाफा हुआ है। उन्होंने ई वे-बिल की लिमिट बढ़ाने, महाराजा हरि सिंह के 23 सितंबर को जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की। कैट की ओर से दिल्ली में 16 दिसंबर को विराट रैली की जाएगी।