फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Business bodies in Kashmir to boycott meeting with Finance Min

इंडस्ट्री पर ताले जड़ चाबी सचिवालय में फेकेंगे उद्यमी

Mon, 28 Dec 2015 05:25 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
Business bodies in Kashmir to boycott meeting with Finance Min

कश्मीर की व्यापारिक कमेटी ने आज बजट से पहले विचारविमर्श के लिए वित्त मंत्री हसीब द्राबू के साथ होने वाली बैठक का बहिष्कार कर दिया है।

विज्ञापन


कमेटी का मानना है कि सरकार प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों और व्यापारियों को पुनर्वास करने में विफल हो गई है, जिसके विरोध में कमेटी ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन


ट्रेडर्स संघ के साथ संयुक्त बैठक में कमेटी ने पीडीपी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए द्राबू के साथ होने वाली इस बैठक का बहिष्कार किया है।

कश्मीर चैंबर ऑफ कामर्स और इंडस्ट्री के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट गोहर मकबूल ने कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधित सरकार 2014 में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेड कमेटी की संयुक्त बैठक में ये बात उन्होंने पत्रकारों से कही। वित्त मंत्री के साथ ये दो दिवसीय बैठक आज से शुरू होनी थी। मकबूल ने हा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने रियासत के लोगों को मायूस किया है और ऐसे में वित्त मंत्री के साथ बैठक करने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद न होने से निराश

Business bodies in Kashmir to boycott meeting with Finance Min
बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता की बात कहने पर ही सरकार पॉवर में आई लेकिन सरकार की मदद नहीं होने से कश्मीरी ने बहुत कुछ खो दिया है।


कुछ भी सरकार के द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने सिर्फ वादे किए हैं लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता है कि सरकार के विफल होने के बाद इस बैठक के कोई मायने हैं।

फेडरेशन चैंबर ऑफ इंडस्ट्री कश्मीर के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट अफताब अहमद ने कहा कि सरकार साथ ही लोगों को रोजगार देने और बिजली देने में भी विफल रही है। साथ ही इंडस्ट्री बिना बिजली के चल रही हैं। हमें क्या करना पड़ेगा? जब स्थिति सुधर नहीं रही है और हम अब अपनी इंडस्ट्री पर ताले जड़ेगे और सचिवालय पर चाबियां फेंकेंगे।

जिन संघों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है, उसमें केसीसीसीआई, कश्मीर टे्डर्स एंड मैन्यूफेक्चर फेडरेशन, कश्मीर इकॉनोमिक एलाइंस, कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर फेडरेशन, हाउस बोट ऑनर एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एंड फ्रूट ग्रोवर्स एसो‌सिएशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed