{"_id":"686d85140b3dc94f08086d80","slug":"bus-service-jammu-news-c-398-1-pmd1001-210-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वीरपुर-जम्मू मार्ग पर दौड़ी ई-बस, लोगों का आना-जाना हुआ सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वीरपुर-जम्मू मार्ग पर दौड़ी ई-बस, लोगों का आना-जाना हुआ सुगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-रोजाना गांव के 10 चक्कर लगा रही बस, बच्चों का स्कूल-कॉलेज जाना हुआ आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। वीरपुर-जम्मू मार्ग पर ई-बस दौड़ने से दशकों से बस सुविधा न होने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे लोगों का आना-जाना सुगम हुआ है। ई-बस रोजाना गांव के 10 चक्कर लगाएगी। लोगों ने इसके लिए सरकार और ट्रांसपोर्ट विभाग का आभार जताया है।
पूर्व सरपंच वीना जम्वाल, पूर्व पंच मंजू जम्वाल, ओम प्रकाश, संदीप कुमार, स्मृति देवी, अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि वीरपुर- जम्मू मार्ग पर दशकों से बस चलाने की मांग की जा रही थी। लोगों को ऑटो और खुद के वाहनों से आना-जाना पड़ता था। स्कूल या कॉलेज जाने में बच्चों को बहुत परेशानी होती थी। अब ई-बस सेवा शुरू होने से बड़ी सुविधा मिली है।
पूर्व सरपंच वीना ने बताया कि प्रशासन से लगातार एक साल तक गुहार लगाने को बाद बस सेवा शुरू हुई है। इससे स्कूली बच्चों की परेशानी भी दूर हुई है। उन्होंने कहा कि बीरपुर गांव में मार्ग बहुत तंग है। इसके चलते लोगों को सड़क के किनारे पड़े घरेलू सामान और अन्य सामग्री को हटा लेना चाहिए, ताकि आवागमन सुगम हो सके।