फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus service

सुचेतगढ़ के लिए आज से बस सेवा

विज्ञापन
bus service
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय भारत पाकिस्तान सीमा जीरो लाइन से सटे आक्ट्राय बीओपी पोस्ट (सुचेतगढ़) में रिट्रीट सेरेमनी के लिए शनिवार से अंबफला जम्मू से सुचेतगढ़ के लिए जेकेआरटीसी की ओर से एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए शुरू की जा रही यह बस सेवा शाम 3.15 बजे अंबफला से चलकर सुचेतगढ़ से वापस बस स्टैंड जम्मू में 7.45 पर पहुंचेगी। बीएसएफ की ओर से आक्ट्राय पोस्ट पर शनिवार और रविवार को रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बस सेवा के शुरू होने से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को राहत मिलेगी। एसी बस सेवा चलने से उन्हें गर्मी में राहत रहेगी। रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए लोगों का रुझान बढ़ रहा है। बस सेवा से बीओपी पोस्ट पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा। बताया जाता है कि बस सेवा के लिए 113 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed