फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus overturn in jammu, 24 injured

मिनी बस पलटने से दो दर्जन यात्री हुए जख्मी

Fri, 04 Dec 2015 09:50 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
bus overturn in jammu, 24 injured

कसबे से सुंब की ओर जा रही एक मिनी बस शुक्रवार की दोपहर को पढेल में पलट गई। हादसे में दो दर्जन यात्री जख्मी हुए हैं। सभी को सांबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल छह यात्रियों को यहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार दोपहर साढे़ तीन बजे यात्रियों को लेकर मिनी बस (जेके21ए-5471) कसबे से निकली।
विज्ञापन


यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर पढेल गांव के पास जब यह पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देने के लिए चालक ने मिनी बस को सड़क से कुछ नीचे उतारना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मार्ग काफी खस्ताहाल है, जिसके चलते अनियंत्रित होकर मिनी बस पलट गई। इससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और मिनी बस के शीशे तोड़े।

इसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर रूप से घायलों में संजीव शर्मा निवासी पल्थ सांबा, रितु देवी (30) निवासी पैंठी सांबा, शास्त्री (27) निवासी पंगबाल सांबा, बलराज निवासी कारड सांबा, नितिन सिंह निवासी दडुई सांबा और बीएसएफ की 126वीं वाहिनी का जवान आरके पटेल शामिल है। इन घायलों जीएमसी रेफर कर दिया गया है। बाकी के घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल में मची अफरातफरी

bus overturn in jammu, 24 injured

बसोहली से कठुआ आते वक्त बूंड में सरकारी गाड़ी खाई में गिरने से घायल लोगों को जीएमसी के बाद अफरातफरी मच गई। डाक्टरों की टीम घायलों के आने के इंतजार में पहले ही गेट पर खड़ी इंतजार कर रही थी।

सभी स्टाफ के सदस्यों को इलाज तुरंत शुरू करने के लिए तैयार कर दिया गया। करीब एक दर्जन छोटे बड़े सभी डाक्टर जीएमसी इमरजेंसी के गेट के बाहर खड़े हो गए थे। एयरलिफ्ट करने के बाद एयरपोर्ट से एंबुलेंस में जीएमसी पहुंचने से अफरातफरी मच गई।

पुलिस चौकी के मुलाजिम मौके पर तैनात हो गए थे। जैसे ही घायलों को एंबुलेंस से नीचे उतारा। स्टाफ ने उन्हें तुरंत उठाया और इमरजेंसी में पहुंचाया।

घायलों में कठुआ में तैनात पीएचई के एसई अशोक गंडोत्रा निवासी कच्ची छावनी, गांधीनगर निवासी सुमित पुरी (एक्सईएन) और ग्रेटर कैलाश निवासी वेद राज गुप्ता (एक्सईएन) शामिल है।

अशोक गंडोत्रा की आंख बुरी तरह से जख्मी हुई थी और चेहरे पर सूजन है। वेद राज गुप्ता खून से लथपथ थे। उनके सिर, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं है।

उनकी पत्नी किरण गुप्ता भी हादसे की सूचना मिलते ही जीएमसी पहुंच गई। उनका रो - रोकर बुरा हाल था। उनके साथ आई अन्य महिला अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी।

हर कोई उन्हें महिलाओं को दिलासा देता रहा। लेकिन किरण अपने पत्नी वेद राज से बात करने की जिद पर अड़ी रही। फिर उन्हें इमरजेंसी में वेद राज के पास लाया गया, यहां उन्होंने अपने पति वेद राज से बात की।

वेद राज डाक्टरों को शरीर में कहां - कहां चोट आई और कहां - कहां दर्द है बताते हुए अपनी पत्नी की ओर देख रहे थे। फिर उन्होंने पत्नी को खुद के ठीक होने की बात कही, लेकिन खून से सनी कमीज को देखकर किरण की हालत खराब हो रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पीएचई मंत्री सुखनंदन चौधरी और सेहत मंत्री लाल सिंह मौके पर पहुंचे।  उन्होंने घायलों के परिवार वालों को दिलासा दिया और उन्हें विश्वास दिलाया है कि घायलों का सबसे बेहतर तरीके के साथ इलाज किया जाएगा। इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed