फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus fire

धमाके के साथ आग का गोला बन गई बस

विज्ञापन
bus fire
जम्मू। अचानक एक धमाके के साथ देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई थी। चारों ओर अंधेरा छा गया। चीख पुकार के बीच हर कोई अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। कुछ बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे तो कुछ को दूसरों ने बाहर निकाला। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। जीएमसी जम्मू में पहुंचे कटड़ा बस हादसे के यात्रियों की आपबीती दिल दहला देने वाली है।
विज्ञापन

जीएमसी में एक के बाद एक एंबुलेंस में पहुंचे यात्री बदहवास थे। हर कोई अपनों को खोज रहा था। कुछ के बच्चे बिछड़ गए थे तो कोई अपनों से संपर्क कर रहा था। फरीदाबाद निवासी काजल ने बताया उसके साथ उसकी मां और बहन झुलस गई है। उसने बताया कि बस में अचानक आग लग गई थी और हमें बचने का कोई मौका नहीं मिला। मेरी बहन अधिक झुलसी हैं।
विज्ञापन

साइबा निवासी छतरपुर दिल्ली ने बताया कि बस के बीचोंबीच अचानक एक जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद बस में आग लग गई। इसमें उसकी बहू संगीता, बेटा अशोक और पोता भी झुलस गया। किसी तरह मुझे कुछ लड़कों ने खिड़की से बाहर खींचकर निकाला। अशोक ने बताया कि बस में धमाके के साथ आग इतनी तेजी से फैली की किसी को अपने बचाव का मौका नहीं मिला। धमाके के साथ बस में बजरी नुमा चीज भी उड़ी थी। जब कटड़ा से बस चली तो सब कुछ सामान्य था, लेकिन शनि मंदिर के करीब यह हादसा हो गया। बस के बीच में धमाका होने से हालात अधिक खराब हुए। इससे पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई। हम सभी श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोमल निवासी बंगला बाजार, लखनऊ ने बताया कि जब बस में आग लगी तो उसने किसी तरह खिड़की से कूदकर जान बचाई, इससे वह घायल हो गई। बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। हमारे साथ बीस अन्य सदस्य भी वापस आ रहे थे, जिसमें अधिकांश घायल हैं। धमाका काफी जोरदार था, जिससे सभी यात्री हिल गए। चलती बस में धमाके के बाद अचानक आग लग गई थी। इस आग में कई महिलाएं और बच्चे भी झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed