Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus accident Steering of 18 year old bus failed in Jammu, climbed on divider amid traffic jam

सांसें अटकीं, बस लटकी: जम्मू में 18 साल पुरानी बस का स्टेयरिंग फेल, जाम के बीच डिवाइडर पर चढ़ी

Sun, 03 Dec 2023 05:42 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 03 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर 18 साल पुरानी बस का स्टेयरिंग अचानक फ्री हो गया। बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि उस दौरान जाम लगा था। अगर जाम न होता तो हालात भयावह हो सकते थे।

विज्ञापन
bus accident Steering of 18 year old bus failed in Jammu, climbed on divider amid traffic jam
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डेढ़ दशक से ज्यादा पुराने यात्री वाहन सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। पर्यावरण और यात्रियों की सुरक्षा के हिसाब से ये वाहन अब उतने सुरक्षित नहीं हैं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर 18 साल पुरानी बस का स्टेयरिंग अचानक फ्री हो गया। बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि उस दौरान जाम लगा था। अगर जाम न होता तो हालात भयावह हो सकते थे, क्योंकि बस में 39 यात्री थे जिनकी सांसें अटक गई थीं।

विज्ञापन


घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। 39 यात्रियों को लेकर जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए बस रवाना हुई। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने स्टेयरिंग फ्री हो गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। जाम के चलते उसने बस को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और बस को रोकने की कोशिश की जिसमें वह काफी हद तक कामयाब रहा, लेकिन डिवाइडर पर मिट्टी गिली होने के चलते टायर फिसल गए और दूसरे लेन के पास बस रुक गई। अगर गति तेज होती तो न सिर्फ फ्लाईओवर की दूसरी लेन पर बस आ जाती बल्कि नीचे गिरने की भी संभावना थी।
विज्ञापन


चालक पवन कुमार ने कहा कि मशीनरी की नियमित जांच की जाती है। सुबह रेलवे स्टेशन से आते समय ऐसा नहीं लगता था कि कोई खराबी है। फ्लाईओवर में ट्रैफिक जाम होने के कारण गति कम थी। ऐसे में बस को नियंत्रण करने में ज्यादा मुश्किल नहीं आई। अगर गति तेज होती तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। हालांकि बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस में बिठाकर कटड़ा रवाना किया गया। वाहन पोर्टल के अनुसार बस (जेके02एए0959) का 2005 में पंजीकरण हुआ है। फिटनेस सर्टिफिकेट 15 दिसंबर और रुट परमिट अगले साल 2 जुलाई तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed