फिल्मी अंदाज में पुल से लटक गई बस, बाल-बाल बचीं सवारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पक्का डंगा थाने के अंतर्गत शकुंतला चौक के नजदीक वीरवार की दोपहर को एक बस बेकाबू होकर दीवार को तोड़कर हवा में लटक गई। इस हादसे में बस के दो अगले टायर बाहर की साइड निकल गए। हादसा काफी बड़ा था, लेकिन इस हादसे में सवारियां बाल-बाल बच गईं।
ढलान पर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। घटनास्थल पर शोर मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सवारियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन जल्द ही बस की सवारियों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बस के कंडक्टर रिंकू सिंह के मुताबिक बस में डेढ़ दर्जन के करीब सवारियां थीं, चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन यह काफी मुश्किल था।
पैसे का लेनदेन करने लगा था ड्राइवर
रिंकू के मुताबिक वह (जेके 02 एएस 9055) बस उधमपुर से लेकर जम्मू पहुंचे थे। वह पेट्रोल पंप पर पैसे का लेन-देन कर रहे थे। दीवार टूटने की आवाज सुनते ही वह बस की ओर भागे। बस का अगला हिस्सा और शीशा टूट चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सवारियों को नीचे उतार दिया गया। लिफ्ट क्रेन की मदद से बस को उठाकर पर सड़क पर लाया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में जांच शुरू कर दी है, बस अनियंत्रित होकर एकदम से फुटपाथ पर चढ़कर दीवार को कैसे तोड़कर लटक गई। फिलहाल पूछताछ शुरू कर दी गई है।