{"_id":"5f054440a353255316038478","slug":"burhan-wani-death-anniversary-security-forces-have-been-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरहान की बरसी पर हमले की आशंका, घाटी में आज और 13 जुलाई को सुरक्षाबलों के काफिले पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरहान की बरसी पर हमले की आशंका, घाटी में आज और 13 जुलाई को सुरक्षाबलों के काफिले पर रोक
Wed, 08 Jul 2020 09:27 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर हाईवे पर सेना का काफिला
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की बरसी और शहीदी दिवस पर हमले की आशंका के मद्देजनर घाटी में सुरक्षाबलों के काफिले पर रोक लगा दी गई है। बुरहान की बरसी आठ जुलाई और शहीदी दिवस 13 जुलाई को है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः इश्क में बेवफाई ने ली थी बुरहान की जान, भड़की माशूका ने बिछाया था जाल, फिर ऐसे मारा गया आतंकी
विज्ञापन
हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद शहीदी दिवस पर होने वाले सार्वजनिक अवकाश को रद्द कर दिया गया है। वहीं हुर्रियत छोड़ चुके अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जी पत्र जारी कर इन दोनों दिन हड़ताल करने को कहा गया था।
विज्ञापन
सभी सुरक्षा एजेंसियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पूरी घाटी में काफिले पर रोक के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि किसी भी कीमत पर सुरक्षाबलों का अकेला वाहन किसी भी इलाके में न जाए। अंतर जिला और जिले के भीतर भी वाहनों को आने जाने नहीं दिया जाएगा।
इसके साथ ही इन दोनों दिन घाटी में प्रशासन की गाड़ियों के मूवमेंट पर भी प्रतिबंध रहेगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि इन दोनों दिन ड्राई डे रहेगा यानी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सभी सुरक्षाबलों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब