फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Burhan Wani a freedom fighter, says NC mlc

J&K: MLC ने विधान परिषद में बुरहान वानी को बताया शहीद

Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
Burhan Wani a freedom fighter, says NC mlc
नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी शौकत हुसेन गनेई - फोटो : File Photo
कश्मीर में खराब रहे हालात पर विधान परिषद में चर्चा के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी शौकत हुसेन गनेई ने आठ जुलाई को इन काउंटर में मारे गए आतंकी बुरहान वानी को शहीद व स्वतंत्रता सैनानी बताया।
विज्ञापन


शौकत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा जब तक कश्मीर का मसला हल नहीं होता कश्मीरी लोग बंदूक उठाते रहेंगे। शौकत के इस बयान पर पीडीपी भाजपा सदस्यों ने आपत्ति जताई। भाजपा पीडीपी सदस्यों की आपत्ति व चेयरमैन हाजी अनायत अली की ओर से शौकत को बोलने का अतिरिक्त समय न दिए जाने के बाद गनेई ने दस्तावेज उछालकर सदन से वाक आउट कर दिया।  
विज्ञापन


वाक आउट से पूर्व शौकत ने पीडीपी भाजपा गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा विपरीत विचारधारा के दलों के सत्ता में आने से सारी गड़बड़ हुई है।

उन्होंने कहा पीडीपी कहती हैं कि नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला वाजपेयी सरकार में शामिल रहे। उस वक्त एनडीए की सरकार थी अब सरकार भाजपा और आरएसएस की है। शौकत के इतना कहने पर वह सदन में हास्य के पात्र भी बने और सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा कि शौकत क्या कह रहे है उन्हें पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सदन में हो रहा उकसावे वाले शब्दों का प्रयोग'

Burhan Wani a freedom fighter, says NC mlc
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद - फोटो : AMAR UJALA
पीडीपी सदस्य फिरदोस टाक ने कहा कि सदन से उकसावे वाले शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कश्मीर के युवा बंदूक उठाते रहेंगे का मतलब साफ करना चाहिए।

आखिर नेशनल कांफ्रेंस चाहती क्या है। इन्ही लोगों ने कश्मीर में हालात खराब किए है। पीडीपी के ही यासिर रेशी ने भी शौकत के बयान की निंदा की।  भाजपा एमएलसी रमेश अरोड़ा ने कहा सदन की मर्यादा है। इसलिए यहां से ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं होना चाहिए जिससे कश्मीर में भटके युवाओं को प्रोत्साहन मिले। भाजपा के ही अशोक खजूरिया ने कहा कश्मीर भारत का अटूट अंग हैं और कोई माई का लाल इसे अलग नहीं कर सकता। 
 
चर्चा का जवाब देते हुए सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा सदन में बुरहान वानी को शहीद बताया गया है और जंग होती रहेगी कहा गया है। किसी के लिए बुरहान विलियन है और किसी के लिए हीरो।

पड़ोसी के बेटे को कश्मीर में कहते हैं शहीद होने को आगे बढ़ो और अपने बेटे को पब्लिक स्कूलों व विदेशों में भेजते है। उन्होंने कहा कश्मीर में इनकाउंटर होते रहते है। पहले भी हुए। कोशिश होनी चाहिए कि भटके नौजवान मुख्यधारा में आएं ताकि ऐसी स्थिति ही पैदा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed