फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bungas festival in kupwara: lg manoj sinha said Tourism will become the engine of development for Jammu Kashm

कुपवाड़ा में बंगस उत्सव: उपराज्यपाल ने कहा- जम्मू कश्मीर के लिए पर्यटन बनेगा विकास का इंजन

Mon, 11 Sep 2023 11:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 11:48 AM IST
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र जल्द ही केंद्र शासित प्रदेश के लिए विकास का इंजन बन जाएगा। यहां 300 से ज्यादा पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर पर्यटकों को ठहरने की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
bungas festival in kupwara:  lg manoj sinha said Tourism will become the engine of development for Jammu Kashm
lg manoj sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हमने पर्यटन उद्योग को पूरी तरह से बदल दिया है। पर्यटन के रूप में प्रदेश को अब सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। पर्यटन क्षेत्र जल्द ही केंद्र शासित प्रदेश के लिए विकास का इंजन बन जाएगा। यहां 300 से ज्यादा पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर पर्यटकों को ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुपवाड़ा में आयोजित बंगस उत्सव के दौरान रविवार को कही।
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पर्यटन क्षमता पर प्रकाश डालते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि प्रशासन का उद्देश्य बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करना और यात्रियों, शोधकर्ता एवं कला प्रेमियों को जीवन भर का अनुभव प्रदान करना है। कहा कि विरासत स्थलों, ऑफबीट, साहसिक और आध्यात्मिक स्थलों सहित लगभग 300 नए स्थलों को विकसित किया जा रहा है, ताकि घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए गतिविधियों, त्योहारों, प्राकृतिक दृश्यों, खरीदारी और होम-स्टे जैसे विकल्प प्रदान किए जा सकें। उप राज्यपाल ने कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता ने देश के प्रत्येक नागरिक को गौरवान्वित किया है। जम्मू-कश्मीर में जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद विदेशी पर्यटकों के आगमन में कई गुना वृद्धि हुई हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर उप राज्यपाल ने बंगस उत्सव में विभिन्न रैलियों और गतिविधियों को हरी झंडी दिखाई। बंगस उत्सव पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी, हॉट एयर बैलून, एटीवी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आदि जैसी कई गतिविधियों की पेशकश करता है। मौके पर अध्यक्ष जिला विकास परिषद कुपवाड़ा इरफान सुल्तान पंडितपोरी, जीओसी वज्र डिवीजन मेजर जनरल गिरीश कालिया, संभागीय आयुक्त कश्मीर विजय बिदुड़ी, सचिव पर्यटन विभाग डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, उपायुक्त कुपवाड़ा आयुषी सूदन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed