{"_id":"67aa5e0e3ca8ab4267047d84","slug":"building-ready-50-vehicles-can-be-parked-samba-news-c-289-1-sjam1009-105111-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इमारत तैयार, 50 वाहन किए जा सकेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इमारत तैयार, 50 वाहन किए जा सकेंगे पार्क
Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
सांबा में तीन करोड़ की लागत से बनी नगर परिषद कार्यालय की इमारत। संवाद
- फोटो : samba
अगले सप्ताह नगर परिषद को मिलेगा नया कार्यालय
सांबा। कस्बे के टाउन हॉल में नगर परिषद के नए कार्यालय की इमारत पूरी तरह तैयार हो चुकी है। अगले सप्ताह से इस नए भवन में नगर परिषद का कार्य संचालन शुरू हो जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस इमारत में भूमि तल पर 50 वाहनों के लिए पार्किंग, पहले तल पर नगर परिषद कार्यालय और पार्षदों के लिए अलग कार्यालय तथा दूसरे तल पर एक ऑडिटोरियम बनाया गया है।
पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी है आधुनिक इमारत
नगर परिषद के सीईओ जोध राज के अनुसार, पांच करोड़ की लागत से बनी यह इमारत सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त होगी। इसमें नगर परिषद के अध्यक्ष व अन्य पार्षदों के लिए अलग-अलग कार्यालय भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद के आधिकारिक वाहनों के लिए भी विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है।
जनता को भी मिलेगी सुविधा
नए कार्यालय के निर्माण से आम लोगों को भी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि यहां आने वाले नागरिकों के लिए पर्याप्त जगह और व्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध होंगी। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष पवन कोहली ने कहा कि यह परियोजना उनके कार्यकाल में प्रस्तावित की गई थी, और इसे अब पूरा होते देखना गर्व की बात है। संवाद