फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budha amarnath yatra

Jammu News: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के तीसरे जत्थे में 1066 यात्री पुंछ रवाना

विज्ञापन
budha amarnath yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज ने ध्वज दिखाकर श्री बूढ़ा अमरनाथ के तीसरे जत्थे को पुंछ स्थित मंडी की ओर रवाना किया। 24 छोटे-बड़े वाहनों में 1066 यात्री जत्थे में गए। तीर्थयात्री दक्षिण गुजरात, जयपुर, उड़ीसा, मालवा देवगिरी, उत्तर गुजरात और पंजाब से हैं। उन्होंने कहा कि 2004 से पहले सीमावर्ती क्षेत्र राजोरी एवं पुंछ से सटे गांव में आतंकवाद चरम पर था। आतंकी घटनाएं घटने के बावजूद बजरंग दल एवं प्रशासन द्वारा श्री बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा सुचारू रूप से चलाई जा रही है। जम्मू कश्मीर यूटी प्रशासन से मांग की कि श्री अमरनाथ यात्रा में भक्तों की संख्या कमी आई है। इसलिए प्रशासन बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के लिए एंबुलेंस और दो एसआरटीसी की बसें लगाए। यहां यात्रा प्रमुख एवं क्षेत्र संयोजक किशन प्रजापति, पटना क्षेत्र के संयोजक जन्मेजय, बजरंग दल प्रार्थना संयोजक कार्तिक सदन एवं अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed