फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   budget session

Jammu News: औद्योगिक एस्टेट के लिए जम्मू को 14,956 कश्मीर को 6,745 कनाल भूमि ट्रांसफर

विज्ञापन
budget session
बजट सत्र में बोलते उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चाैधरी
9661.05 और 5000.13 कनाल भूमि के लिए भी प्रस्ताव रखे गए, विधानसभा में दी गई जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में औद्योगिक एस्टेट की स्थापना के लिए 14,956 कनाल और कश्मीर में 6,745 कनाल भूमि ट्रांसफर की गई है। सदन की कार्यवाही के दौरान उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने यह जानकारी दी। कहा कि जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक एस्टेट के लिए 9661.05 और 5000.13 कनाल भूमि के लिए भी प्रस्ताव रखे गए हैं।
सदन को बताया कि शिक्षा व कौशल विकास जम्मू-कश्मीर औद्योगिक नीति 2021-30 की फोकस सेक्टर सूची में शामिल है, जो उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी नई केंद्रीय क्षेत्र योजना 2021 की सेवा क्षेत्र सकारात्मक सूची का भी हिस्सा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्टार्टअप नीति के तहत 596 आवेदकों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें से 436 आवेदकों को स्टार्टअप के रूप में मान्यता दी गई है। 26 आवेदक कौशल विकास और शिक्षा क्षेत्र में हैं। मंत्री ने कहा कि औद्योगिक संपदाओं को जम्मू संभाग में शिक्षा व कौशल विकास, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा तथा एचएंडएमई, तकनीकी शिक्षा व सूचना प्रौद्योगिकी तथा सेवा में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में क्षेत्र विशेष औद्योगिक संपदा के रूप में नामित किया गया है, जिसमें दोनों संभागों में 3628 कनाल से अधिक भूमि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अभिनव थियेटर का काम पूरा, म्यूजिक आर्ट की इमारत को हेरिटेज घोषित करने की मांग
उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू के अभिनव थियेटर में सभी विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। थियेटर पूरी तरह से काम कर रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान कैपेक्स के तहत थियेटर की छत की मरम्मत के लिए 5.69 लाख रुपये आवंटित किए गए थे और 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। चहारदीवारी के निर्माण के बारे में बताया कि इसके लिए 37.41 लाख रुपये आवंटित किए गए थे और 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि विधायक अरविंद गुप्ता ने मांग की कि तालाब तिल्लो स्थित म्यूजिक एंड फाइन आर्ट की इमारत को हेरिटेज इमारत के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed