{"_id":"63da7d36dff4f834425c41e8","slug":"budget-in-samba-samba-news-c-10-1-37348-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोना व टेलीविजन सस्ते होने का महिलाओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोना व टेलीविजन सस्ते होने का महिलाओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए बजट पर विभिन्न समुदाय के लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस बजट में सोना, चांदी, टेलीविजन समेत अनेक वस्तुओं की कीमत में गिरावट की गई है। इससे महिलाओं ने काफी खुशी जाहिर की है।
किसान पूर्ण सिंह ने कहा कि किसानों के लिए फसल को भंडार करने की योजना से किसानों को लाभ मिलेगा, क्योंकि जब फसल निकलती है, किसान को बेचने की फिक्र रहती है। कई बार व्यापारी कम दाम पर ही फसल खरीद लेते हैं। क्योंकि किसान के पास भंडार की सुविधा नहीं होती है। किसान राज कुमार के अनुसार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजना से भी किसानों को लाभ होगा। किसान रामपाल, डेयरी चला रहे राम सेवक के अनुसार कृषि, डेयरी फार्म से उन्हें लाभ मिलेगा। राकेश कुमार ने कहा कि अब लोग अपने आपको फिट रखने के लिए साइकिल खरीदने पर मजबूर हो रहे थे, अब साइकिल को भी महंगा कर दिया गया है। युवक कुलदीप, रमण, निखिल के अनुसार मोबाइल के कैमरे के पुर्जे सस्ते होने पर मोबाइल भी सस्ते होंगे, जो एक राहत देने वाली खबर है।
-- -- --
बजट में सोना सस्ता करने पर गृहणियों को राहत मिलेगी। आज सोने का दाम आसमान छू रहा है। ऐसे में यदि सोना सस्ता रहेगा तो आम लोगों को भी राहत मिलेगी। टायर की दुकान चला रहे सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रबर के सस्ते होने से टायर भी सस्ते होंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। -पामिता संब्याल, गृहणी, सांबा
विज्ञापन
-- -- --
सरकार ने आर्टीफिशियल ज्वैलरी महंगी कर दी है, जिससे आम महिलाएं प्रभावित होंगी। कई बार महिलाओं को दूर दराज जाना हो तो वह आर्टीफिशियल ज्वैलरी पहन कर ही निकल जाती थीं, जिससे चोरी का भी डर नहीं।
-इशा शर्मा, गृहणी, सांबा